'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी शानदार सफल फिल्म के बाद शाहरुख और दीपिका की जोड़ी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के जरिये एक बार फिर से सिने-स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयारी कर रही है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा कर दी गई है। फिल्म के ट्रेलर को 14 अगस्त की शाम को लॉन्च कर दिया जाएगा।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को घोषणा की है कि दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के फर्स्ट लुक को मुंबई के सहारा स्टार होटल में फिल्म की पूरी कास्ट की उपस्थिति में उजागर कर दिया जाएगा।
इस इवेंट को फिल्म की पूरी स्टार कास्ट यानी 'इंडियावाले' गैंग दीपिका, शाहरुख, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह सभी शामिल होंगे।फरहा खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया है।
साथ ही अपनी इस फिल्म को लेकर फरहा बेहद उत्साहित हैं, उनका कहना है, "हैप्पी न्यू ईयर' मेरे लिए काफी समय से मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। और मैं शाहरुख के साथ सात सालों के बाद काम कर के बेहद खुश हूँ। इन दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमने इसे रोमांचक, मनोरंजक बनाने और इसमें फिल्म की भावना को शामिल करने के लिए बहुत मेहनत की है।"
'हैप्पी न्यू ईयर' ट्रेलर: 14 अगस्त को 'इंडियावाले' गैंग की उपस्थिति में होगा लॉन्च
-
Wednesday, August 06, 2014


