आख़िरकार रणबीर और कैट को मिल ही गया उनका आशियाना

आख़िरकार रणबीर और कैट को मिल ही गया उनका आशियाना
​​​कुछ समय से रणबीर कपूर और कैट को लेकर चर्चा थी की ये दोनों अब साथ में रहने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए उन्हें एक घर ढूंढ़ना था। काफी समय तक घर तलाश करने के बाद आख़िरकार अब उनकी ये तलाश पूरी हो गई है।

सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर और कैट को अपना घर मिल गया है। इस प्रेमी जोड़े ने हिल रोड पर आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट​ तय कर लिया है। इस अपार्टमेंट की कीमत 20 करोड़ रूपये है।

​सूत्रों का कहना है कि उन्हें अपने लिए घर ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लेकिन उन्होंने अब जो घर ढूँढा है वह उन्हें बहुत पसंद आया।

फिलहाल तो रणबीर और कैट अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं जैसे ही वह इस शूटिंग से फ्री हो जाएंगे तो बाकी की कार्यवाही भी पूरी कर लेंगे। वहीं कैट ने तो पहले से ही घर के लिए शॉपिंग भी कर ली है।

End of content

No more pages to load