बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल उन अफवाहों से बेहद नाराज हैं, जिसमें उनके बिग बॉस में भाग लेने की चर्चा हो रही है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया और कहा कि वे कभी किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
रविवार को उन्होंने ट्वीट किया, "लोगों के पास कोई काम नहीं है, इसलिए उनका काम अफवाहें फैलाना है। मैं बिग बॉस 8,9,10,11 या 12 में हिस्सा नहीं ले रही हूं।"
फिलहाल वह फिल्म 'देसी मैजिक' के निर्माण में व्यस्त हैं और अपने प्रशंसकों से वादा किया वे जल्द ही इस फिल्म का टीजर जारी करेंगी।
उन्होंने ट्वीट किया, "मेरा आपको सुझाव है कि अफवाह के लिए किसी और को तलाशिए। 'देसी मैजिक' का टीजर जल्द ही जारी होगा।"
बिग बॉस में भाग नहीं ले रही अमीषा
-
Monday, August 11, 2014


