बॉक्स ऑफिस: सोमवार को 43.69 करोड़ पर पहुंची ​'एंटरटेनमेंट' की कमाई

बॉक्स ऑफिस: सोमवार को 43.69 करोड़ पर पहुंची ​'एंटरटेनमेंट' की कमाई
अक्षय कुमार की ​बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'एंटरटेनमेंट' दर्शकों का मनोरंजन​ करने में सफल होती दिख रही है। फिल्म ने ​अपने चौथे दिन यानी सोमवार को 43.69 करोड़ की कमाई कर ली है।
​
​​ फिल्म ने शुक्रवार को ​जहाँ 11.16 करोड़ रूपये कमाए वहीं शनिर्वार को 11.53 करोड़ की कमाई की। वहीं रविवार को कमाई में बढ़ोतरी करते हुए इसने 14 करोड़ की कमाई कर तीन दिनों में 36.69 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं इसने सोमवार को 7 करोड़ के स्कोर के बाद अब तक कुल 43.69 करोड़ की कमाई कर ली।
​
​​ ​​फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, "एंटरटेनमेंट का सोमवार काफी मजबूत रहा। शुक्रवार 11.16 करोड़, शनिवार, 11.53 करोड़, रविवार 14 करोड़ और सोमवार को 7 करोड़। कुल 43.69 करोड़।
​
​ ​फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तमन्ना भाटिया, सोनू सूद, जानी लीवर और कृष्णा अभिषेक ने अहम किरदार निभाए हैं।

End of content

No more pages to load