'हैप्पी न्यू ईयर' के निर्माताओं ने शाहरुख-दीपिका अभिनीत इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। बुधवार को रिलीज हुआ यह पोस्टर काफी रोमांचक और आकर्षक है।
पोस्टर में फिल्म के सभी अभिनेता शाहरुख, दीपिका, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह नजर आ रहे हैं। फरहा खान द्वारा निर्दशित और लिखित इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को 24 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
वहीं इस फिल्म का ट्रेलर आज शाम को रिलीज हो जाएगा। इसके ट्रेलर को मुंबई में ही सभी अभिनेताओं की उपस्थिति में लॉन्च किया जाएगा।
'हैप्पी न्यू ईयर' का मोशन पॉस्टर हुआ रिलीज
-
Thursday, August 14, 2014


