सलमान ने की शाहरुख के 'हैप्पी न्यू ईयर' प्रोमो की जमकर तारीफ

सलमान ने की शाहरुख के 'हैप्पी न्यू ईयर' प्रोमो की जमकर तारीफ
सलमान खान ने बॉलीवुड के अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रोमो की प्रशंसा की है​। लेकिन कुछ इस अंदाज में कि अपनी फिल्म 'किक' का प्रचार भी कर लिया​।

​दरअसल, सलमान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार रात लिखा, "अभी-अभी हैप्पी न्यू ईयर का प्रोमो देखा, यह 'किक' से भी बेहतर है​।"​

​ सलमान ​के इस ट्वीट​ ने 'हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशक फराह खान के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है।​ सलामन के ट्विटर के जवाब में फराह ने फेसबुक पर लिखा, "इस​ने ​मुझे खुश कर दिया है।"​

End of content

No more pages to load