​ओह वाह! शाहरुख और काजोल की रोमांटिक जोड़ी फिर दिखेगी एक साथ?

​ओह वाह! शाहरुख और काजोल की रोमांटिक जोड़ी फिर दिखेगी एक साथ?
​क्या बात है, एक बार फिर से शाहरुख खान और काजोल की वही रोमांटिक जोड़ी सिने-स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। सुनने में आया है कि रोहित शेट्टी ने अब अपनी अगली फिल्म के लिए शाहरुख के साथ काजोल को कास्ट कर लिया है।

​आजकल रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' की बड़ी सफलता से बेहद खुश और मुस्कुराहट भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर सूत्रों की माने तो, उनके पास इसके अलावा ​भी खुश होने की एक वजह और है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस बार ​ ​अपनी अगली फिल्म में काजोल और शाहरुख को लेने का मन बना लिया है।​

​ ​एक सूत्र के अनुसार, "रोहित अपनी अगली फिल्म, में शाहरुख खान को निर्देशित कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने इसके लिए मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काजोल को ले लिया है। और अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो यह वास्तव में एक तख्तापलट ही होगा। यहाँ तक कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। और इसके लिए जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।"

​सूत्र ने आगे कहा, "रोहित फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट के अंतिम चरण में हैं, और यह खत्म होने वाला है। यह 2015 के शुरुआती महीनों में शुरू हो जाएगी।" वैसे देखा जाए तो रोहित के लिए काजोल को शाहरुख के साथ कास्ट करना बेहद आसान था क्योंकि उनकी काजोल के पति अजय के साथ बेहद शानदार कैमिस्ट्री है।

वहीं निर्देशक के करीबी एक सूत्र का ​तो यह भी ​कहना है ​कि रोहित ने ही अजय और शाहरुख के बीच दोस्ती कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

End of content

No more pages to load