रणबीर के लिए कैटरीना सिर्फ दोस्त, शादी जैसी कोई योजना नहीं

रणबीर के लिए कैटरीना सिर्फ दोस्त, शादी जैसी कोई योजना नहीं
रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ को सिर्फ एक पुरानी दोस्त बताया, और साथ ही ये भी कहा कि वह ना ही तो इस साल और ना ही अगले साल शादी कर रहे हैं।

कैट और अपने 2015 में शादी के बंधन में बंधने के संबंध में रणबीर ने कहा, "मैं शादी के बारे में नहीं सोच रहा हूँ, मैंने फिल्मों से शादी कर ली है। मैं इस साल या अगले साल शादी नहीं कर रहा हूँ।"

​इसके अलावा उन्होंने लंदन में कैट की माँ से मिलने वाली खबरों को भी बकवास बताया। "मैं कैट को काफी समय से अब तक जनता हूँ। वह एक पुरानी दोस्त है।उनकी माँ से मेरे मिलने की खबरें झूठी हैं।"​

​ हालाँकि रणबीर की बहन करीना कपूर उनके रिश्ते के बारे में काफी खुले विचार रखती हैं। वहीं रणबीर अपने निजी जीवन को निजी ही रखना चाहते हैं, इसी पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी की अपनी इच्छा होती है, अगर वह अपने निजी जीवन पर बात करने को लेकर सामान्य हैं तो ठीक है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने व्यक्तिगत विचार भी बताना पसंद करूँगा।

उन्होंने कहा, "मैं अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करूँगा।"

End of content

No more pages to load