फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'सिंघम रिट्नर्स' ने रिलीज के पहले पांच दिनों में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
अजय देवगन और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम रिट्नर्स' 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सिंघम रिट्नर्स' की शुक्रवार की कमाई 32.09 करोड़ (रुपये), शनिवार की 21.05 करोड़, रविवार की 24.55 करोड़, सोमवार की 14.78 करोड़ और मंगलवार की 8.21 करोड़। कुल कमाई 100.68 करोड़ रुपये।"
फिल्म अजय देवगन फिल्म्स, रोहित शेट्टी प्रोडक्शंस और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाई है। अजय-रोहित की जोड़ी पूर्व में भी 'सिंघम', 'बोल बच्चन' और 'गोलमाल' सीरीज सरीखी सफल फिल्में दे चुकी है।
बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'सिंघम रिट्नर्स'
-
Thursday, August 21, 2014


