ओह माय गॉड: आपस में भिड़े कपिल शर्मा और एजाज खान

ओह माय गॉड: आपस में भिड़े कपिल शर्मा और एजाज खान
​वैसे तो 'कमेडी​ नाइट्स विद कपिल​' के लोकप्रिय होस्ट कपिल शर्मा और अभिनेता एजाज खान का आपस में कुछ ज्यादा लेना देना नहीं है। लेकिन फिर भी दोनों की किसी बात पर जमकर बहस हो गई है।

​दोनों की ये बहस एक राजस्थानी फिल्म की म्यूजिक लॉन्च ​के दौरान हुई, जहाँ दोनों उपस्थित थे​। ​जब दोनों की बहस शुरू हुई तो, लोगों के आकर्षण का केंद्र यह शो कम और दोनों की बहस ज्यादा बन गई।

​इस लड़ाई का कारण बताया जा रहा है, कि ​एजाज ​ने करीब दो महीने पहले ​ कपिल ​के कॉमेडी शो के लिए शूट किया था, लेकिन कपिल ने उसे अभी तक प्रदर्शित नहीं किया। जिस से एजाज ने इसका कारण जानना चाहा तो कपिल ने कुछ ना कुछ बहाना बनाकर बात को टाल दिया। लेकिन ये बात एजाज को परेशान कर रही थी कि आखिर कपिल ने उनके साथ ऐसा क्यों किया।

और जब दोनों का इस म्यूजिक लॉन्च में आमना सामना हुआ तो, इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच गरमा गरम बहस हो गई।

End of content

No more pages to load