​ओह माय गॉड: ​आलिया ने ​खुद का दिमाग लगाया ठिकाने, बन गई हैं जीनियस

​ओह माय गॉड: ​आलिया ने ​खुद का दिमाग लगाया ठिकाने, बन गई हैं जीनियस
​अभिनेत्री आलिया भट्ट का करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर आने के बाद लोगों ने काफी मजाक उड़ाया है​।​ लेकिन आलिया ने अब एक मजेदार वीडियो 'आलिया भट्ट-जीनियस ऑफ द ईयर' के जरिए स्वयं का मजाक उड़ाया है, जो ऑनलाइन सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है​​।

आलिया ने सोमवार सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "इसलिए आलिया भट्ट जोक्स के बाद..मैंने अपना दिमाग ठिकाने लगाने का फैसला किया! यूट्यूब वीडियो के एक संक्षिप्त विवरण में कहा गया है, "इंटरनेट पर सभी चुटकुलों से निशाना बनाए जाने के बाद आलिया भट्ट ने क्या किया?​

​ वीडियो में आलिया अपने फिल्मकार पिता महेश भट्ट के साथ-साथ करण जौहर, अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा सरीखे दोस्त व सहयोगियों के साथ नजर आती हैं​।

इस गुदगुदाती काल्पनिक वीडियो में आलिया इस बारे में बात करती दिख रही हैं कि उन्हें उस समय कितनी 'तकलीफ' हुई थी, जब लोगों ने गूगल पर 'आलिया भट्ट हॉट पिक्स' ढूढ़ने के बजाय 'आलिया भट्ट जोक्स' ढूढ़ने शुरू कर दिए​।​

End of content

No more pages to load