सलमान ने एक इवेंट के लिए मांगे साढ़े तीन करोड़?

सलमान ने एक इवेंट के लिए मांगे साढ़े तीन करोड़?
​कहा जा रहा है कि सलमान खान ने लंदन में एक भारतीय परिवार द्वारा बैंकट हॉल के उद्घघाटन के लिए साढ़े तीन करोड़ की मांग की है।​
​
​ एक सूत्र के मुताबिक, "यूके में सलमान के फैंस की तादाद बहुत ज्यादा है इसलिए आयोजकों की पहली पसंद सलमान हैं। जिस भारतीय परिवार का वह बैंक्वेट है, वो चाहता है कि सलमान लंदन आकर उनके मेहमानों से मिलें और उनके साथ वक्त भी बिताएं। यह दो दिन का कार्यक्रम है और अगले महीने तक इस कार्यक्रम को फाइनल कर लिया जाएगा।"
​
​ आयोजक सलमान की तीन करोड़ की मांग के लिए राजी भी हो गए। लेकिन आयोजकों ने शर्त रखी कि सलमान वीकेंड पर उद्घाटन करें, जबकि वीकेंड पर सलमान का शेड्यूल बहुत टाइट है। अब यह तय नहीं है कि वीकेंड के चलते यह डील हो पाती है या नहीं। दूसरी तरफ सलमान के प्रवक्ता ने इस खबर से इंकार किया है।

End of content

No more pages to load