परेश रावल हाल ही में 'राजा नटवर लाल' में इमरान हाशमी और हुमैमा मालिक के साथ नजर आए हैं। वहीं उन्होंने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी है, और वह इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित भी हैं। उनके इस उत्साह का कारण ये है कि यह फिल्म देश के वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित होगी।
जिसमें परेश रावल मोदी जी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं इस किरदार के बारे में उनका कहना है कि यह किरदार उनसे बेहतर कोई निभा ही नहीं सकता।
परेश ने कहा, "मैं फिल्म को लेकर बहुत आश्वस्त हूं और नरेंद्र मोदी की भूमिका मेरे अलावा कोई और नहीं निभा सकता। कुल मिलाकर वह थोड़े अलग किस्म के इंसान हैं और मैं उनकी भूमिका निभाने के लिए काफी रोमांचित हूं। मैं अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता लेकिन मैं इस फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू करूंगा।"
मोदी बनने के लिए उत्सुक परेश, कहा इस किरदार को मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता
-
Saturday, August 30, 2014


