लगता है कि 'बैंग बैंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और एक्शन में महारत रखने वाले ऋतिक रोशन अपनी इस फिल्म में एक्शन के मामले में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। दरअसल हाल ही में ऋतिक की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह फॉर्मूला वन कार से नीचे उतरते हुए दिख रहे हैं।
साथ ही सिद्धार्थ आनंद यह भी जानते हैं, कि कैसे अपनी फिल्म के लिए दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ानी है। जहाँ 'बैंग बैंग' के पहले ट्रेलर में जबरजस्त एक्शन दिखाए गए हैं, वहीं अब फार्मूला कार के साथ ऋतिक की फोटो ने इसके लिए और भी उत्सुकता बढा दी है।
ऋतिक ने अबुधाबी पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा अबु धाबी अविश्वसनीय है। यह, मेरे अनुभव में अब तक की सबसे अच्छी भीड़ है, और इनके बीच में अबुधाबी की शानदार चिकनी रोडवेज आश्चर्यजनक थी, क्या भीड थी।"
वहीं सिद्धार्थ कहते हैं, "'बैंग बैंग' में बहुत से ऐसे पहले एक्शन दृश्य हैं, जिन्हें पहली बार फिल्माया गया है। इंडियन स्क्रीन पर इस से पहले इस तरह के एक्शन सीक्वेंस नहीं देखे गए होंगे।"
उच्चस्तरीय एक्शन सीक्वेंस और रोमांस से भरपूर यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
'बैंग बैंग' में फॉर्मूला कार में स्टंट करते नजर आएंगे ऋतिक रोशन
-
Monday, September 01, 2014


