सुनने में आया है कि श्रुति हासन को उनके पिता की फिल्म 'विश्वरूपम 2' में एक आयटम नंबर करने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया है।
वहीं इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि श्रुति अपनी फिल्म 'वेलकम बैक' में व्यस्त हैं, और इसी के चलते वह आयटम नंबर के लिए तैयार नहीं थी। सूत्र के अनुसार, "श्रुति अभी कोई आयटम नंबर नहीं करना चाहती। वह अभी अपने मुख्य किरदारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।"
वहीं श्रुति ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है। श्रुति कहती हैं, "ये सच नहीं है, मेरे पिता और मैं भविष्य में जरूर साथ काम करेंगे। हम किसी अच्छी सी स्क्रिप्ट पर साथ में काम करेंगे। और मुझे यकीन है कि मेरे पिता 'ने विश्वरूपम 2' बहुत अच्छी फिल्म बनाई है, और इसके लिए मैं बहुत खुश हूँ।"
'विश्वरूपम 2' 2000 में आई फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल है।
श्रुति ने अपने पिता की फिल्म में आयटम नंबर करने से किया इंकार?
-
Thursday, September 04, 2014


