फिल्म निर्माता-निर्देशक नीरज कुमार पांडे की अगली फिल्म 'बेबी' की शूटिंग ग्रेटर नोएडा में शुरू हो गई है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के अनुसार, अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग का पहला दिन कमाल का रहा।
अनुपम ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "अक्षय कुमार, डैनी साहब और राणा डग्गूबाती के साथ नीरज पांडे की फिल्म 'बेबी' का पहला दिन कमाल का था। एक और जबर्दस्त फिल्म रास्ते में है।"
हाल में रियलिटी शो 'डेयर 2 डांस' की शूटिंग करके केप टाउन से लौटे अक्षय भी फिल्म की टीम के पास पहुंच गए हैं। अक्षय के एक सप्ताह तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने की संभावना है।
'बेबी' की शूटिंग का पहला दिन रहा कमाल
-
Saturday, September 06, 2014


