क्या जैकलीन फर्नांडिस के साथ डेटिंग कर रहे हैं सलमान खान?

क्या जैकलीन फर्नांडिस के साथ डेटिंग कर रहे हैं सलमान खान?
​आजकल इंडस्ट्री में सलमान खान और जैकलिन की करीबियों की खबरें ज़ोरो पर हैं। कहा तो यहाँ तक जा रहा है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे बढ़ चुका है और दोनों के बीच यह करीबी आई है, फिल्म 'किक' से। जिसमें दोनों ने साथ में काम किया है।​​​​

वैसे तो दोनों के बीच की खबरें ​'​किक​'​ के शुरू होने से पहले ही आनी शुरू हो गई थी। जब कहा जा रहा था कि सलमान जैकलिन का ख़ास ख्याल रख रहे हैं। यहाँ तक कि सलमान को जब जैकलिन का एक हेयरस्टाइल पसंद नहीं आया तो उन्होंने तुरंत इसे बदलवाकर दूसरा हेयरस्टाइल ​बनवाया था।

वहीं एक बार फिर से दोनों अपनी नजदीकियों को लेकर खबरों में हैं।​ एक आंतरिक सूत्र की माने तो,​ हाल ही में सलमान ने अपने एक दोस्त को फ़ोन किया कि वो उसके घर आ रहे हैं। सुबह के लगभग 3 बजे का समय था जब उनका दोस्त सलमान को जैकलिन के साथ उनके घर पर देख हैरान हो गया।

सूत्र ने आगे बताया, "'किक' की शूटिंग के दौरान, जैकलिन और सलमान काफी करीब नजर आए। वहीं फिल्म के प्रोमोशन के दौरान भी खुले आम सभी के सामने एक दूसरे के प्रति आकर्षण को खुलकर दिखाते नजर आए। उन्होंने उस समय ही यह साफ़ कर दिया कि दोनों एक दूसरे के लिए दोस्ती से कहीं ज्यादा हैं।"

वहीं सलमान खान तो जैकलिन की तुलना दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान से भी कर चुके हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि जीनत ही वह अभिनेत्री थी जो सिने-स्क्रीन पर किस देने में नहीं झिझकी थी।

वहीं हाल ही में यह भी खबरें थी कि सलमान ने जैकलिन को बांद्रा में एक शानदार फ़्लैट भी गिफ्ट किया है।

End of content

No more pages to load