उप्स! फिर कानूनी पचड़े में पड़े सलमान, धार्मिक भावना आहत करने का केस हुआ दर्ज

उप्स! फिर कानूनी पचड़े में पड़े सलमान, धार्मिक भावना आहत करने का केस हुआ दर्ज
सलमान खान एक फिर से एक और परेशानी में पड़ गए है। इस बार उनके खिलाफ एक समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगा है, और इसी के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये शिकायत दर्ज कराई है मोहम्मद असीम मोहम्मद आरिफ ने, जिसके बाद सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया।

​​ शिकायतकर्ता के अनुसार सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने हाल में मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था जहां एक मॉडल ने रैंप पर चलने के दौरान एक टी शर्ट पहन रखा था जिसपर अरबी का कोई शब्द लिखा हुआ था। आरिफ का दावा है कि इसने मुस्लिम समुदाय की भावना को चोट पहुंचाई।

जांच अधिकारी दिलीप चव्हाण ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है।

End of content

No more pages to load