​बॉक्स ऑफिस ​पर दर्शको को नहीं लुभा पाई 'खूबसूरत​' और ​'​दावत​'

​बॉक्स ऑफिस ​पर दर्शको को नहीं लुभा पाई 'खूबसूरत​' और ​'​दावत​'
​हालिया प्रदर्शित फिल्म ​'​दावत-ए-इश्क​'​ ने पिछले चार दिनों में ​'​खूबसूरत​'​ से ज्यादा कमाई की है​, ​लेकिन फिल्म विशेष​ज्ञों का कहना है कि दोनों ही फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी हैं।​

सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता-गायक फवाद खान अभिनीत ​'​खूबसूरत​', रेखा अभिनीत ​'​खूबसूरत​'​ फिल्म (1980) का रीमेक है।​ लोगों को उम्मीद थी कि फवाद अपने प्रशंसकों की फौज की बदौलत दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएंगे, लेकिन फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो साफ है कि फिल्म प्रेमी इसे लेकर उत्साहित नहीं हैं।​
​
फिल्म वितरक कंपनी मल्टीमीडिया कंबाइन्स के राजेश थडानी ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म ​'​खूबसूरत​'​ अफवाह की वजह से रफ्तार पक़ड रही है, लेकिन इसे ज्यादा नहीं सराहा गया है।​
​
​​ चूंकि फिल्म के लिए फवाद, डिज्नी और अनिल कपूर जुटे, तो उम्मीदें ज्यादा थीं। इसने चार दिनों में 13.75 करो़ड रूपये कमाए।" उधर, हबीब फैजल निर्देशित ​'​दावत-ए-इश्क​'​ भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में असफल रही। एक बयान में कहा गया है कि इसने चार दिनों में 15.63 करो़ड रूपये कमाए। थडानी ने कहा, "इसने ​'​खूबसूरत​' की तुलना में बेहतर कमाई की, लेकिन अच्छी नहीं रही।"

End of content

No more pages to load