रणवीर सिंह ​​का अजीबो-गरीब करतब, गाडी से उतरकर लगे नाचने

रणवीर सिंह ​​का अजीबो-गरीब करतब, गाडी से उतरकर लगे नाचने
​वैसे तो रणवीर सिंह अपनी अलग तरह की हरकतों से सभी को चौंकाने के लिए ही जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

दरअसल रणवीर सिंह ने यह हंसाने वाला एक्ट ऋतिक रोशन की चुनौती को पूरा करने के लिए किया है। जिसे उन्होंने कुछ ही दिनों पहले ट्विटर पर दिया था।चुनौती के लिए रणवीर सिंह ने मुंबई की सबसे व्यस्त सड़क पर अपनी गाडी से निकलकर चलती भीड़ के बीच डांस किया। इस समय उन्होंने ऋतिक की फिल्म 'कृष 3' का लुक बना कर ​काला ​मास्क पहना हुआ था जिसके चलते उन्हें कोई भी वहां पहचान ही नहीं सका और जब तक रणवीर ने जोश में अपना मास्क उतारा और लोगों को समझ में आया कि अरे ये तो रणवीर सिंह हैं रणवीर फटाफट अपनी गाडी में आकर बैठ गए।

इसके बाद रणवीर ने ऋतिक के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ​"​मेरा बैंग बैंग डेयर! ऋतिक सिर्फ तुम्हारे लिए।"​

वहीं ऋतिक ने रणवीर को चुनौती देते हुए 22 सितंबर को ट्वीट किया था, "रणवीर अपनी कार से बाहर​ आकर,​ आप मुंबई की सबसे व्यस्त सड़क पर अपने फैंस के बीच पोज़ दो। बोलो मंजूर है?"​​​​

इसके बाद रणवीर सिंह अपनी फॉर्म में आ गए और कार से लैपटॉप लेकर बहार ​निकल आए। जिसके बाद उन्होंने ऋतिक के गीतों पर जमकर डांस किया। यहाँ तक कि पुलिस वाला भी रणवीर को पहचान नही सका। और जब तक उनके चाहने वालों को इस बात का पता चला कि ये तो रणवीर सिंह है वह अपनी कार में आ गए।

End of content

No more pages to load