​अब ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे ​वरुण​ और दीपिका

​अब ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे ​वरुण​ और दीपिका
अभिनेता वरुण धवन और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की सफल फिल्म ​'​द फॉल्ट इन अवर स्टार्स​'​ के हिन्दी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे।​
​​
​ एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया​, "फिल्म निर्माताओं का मानना है कि दीपिका और वरुण भूमिका से न्याय करेंगे। ​'​कॉकटेल​'​ और ​'​फाइंडिंग फेनी​'​ की सफलता के बाद ​'​द फॉल्ट इन अवर स्टार्स​'​ होमी अदजानिया (निर्देशक) और दीपिका की एक साथ तीसरी फिल्म होगी।​"
​​
​​​ इस फिल्म के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियो फिल्म निर्माता दिनेश विजान से साझेदारी कर रहा है।​ फिल्म की शूटिंग मार्च, 2015 में शुरू होगी।

End of content

No more pages to load