ओह माय गॉड: ऋतिक की आमिर को चुनौती, कहा ट्रांजिस्टर नीचे रख दो ​

ओह माय गॉड: ऋतिक की आमिर को चुनौती, कहा ट्रांजिस्टर नीचे रख दो  ​
अभी तक शाहरुख खान, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से अजब-गजब चुनौती पूरी करवा चुके ऋतिक ने अब मि. पर्फ़ेक्टनिस्ट यानी आमिर खान को निशाना बनाया है और उन्हें ट्रांजिस्टर हटाने की चुनौती दी है।​

​ ऋतिक ने ट्विटर पर आमिर को चुनौती देते हुए ट्वीट किया है, "लोकप्रिय मांग के आधार पर! आज बैंग बैंग डेयर खुद पीके को जाता है। आमिर खान आपका डेयर है कि अपना ट्रांजिस्टर नीचे रख दो।

ऋतिक ने आगे लिखा है, "नही करोगे तो सजा मिलेगी! वो भी बैंग बैंग स्टाइल में, क्या बोलते हो लोगो? स्वीकार है आमिर खान।"

अभी तक शाहरुख, फरहान और रणवीर ने उनके इस डेयर को पूरा कर दिया लेकिन अब पीके ट्रांजिस्टर कैसे नीचे रखेगा? अभी इस पर आमिर खान की प्रतिक्रिया आनी बाक़ी है, देखते हैं कि मि. पर्फ़ेक्टनिस्ट इस पर कैसे अपना परफेक्शन दिखाते हैं।

End of content

No more pages to load