बॉक्स ऑफिस: 'बैंग बैंग' ने 3 दिनों में किया 70 करोड़ का आंकड़ा पार
-
Monday, October 06, 2014
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की 'बैंग बैंग' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज तीन दिनों में 71.72 करोड़ की कमाई कर ली है।
140 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दर्शकों को सिने-स्क्रीन तक खींचने में कामयाब रही है। खूबसूरत स्थानों और एक्शंस से भरपूर इस फिल्म ने महज दो दिनों में 50 करोड़ की कमाई कर बेहतर प्रदर्शन किया है।


