​ब्रैड पिट ​की 'फ्यूरी' भारत में 'फौजी' के नाम से होगी रिलीज

​ब्रैड पिट ​की 'फ्यूरी' भारत में 'फौजी' के नाम से होगी रिलीज
अभी तक सिने-स्क्रीन पर शाहरुख और हॉलीवुड अभिनेता ​ब्रैड पिट के टकराव की खबरें थी, जिसके चलते ब्रैड की फिल्म 'फ्यूरी' की रिलीज भारत में दो हफ्ते आगे खिसका दिया गया था। अब सुनने में आया है कि इस फिल्म को भारत में 'फ्यूरी' से बदलकर 'फौजी' नाम से हिंदी में डब कर के रिलीज किया जाएगा।

​ज्ञात हो तो 'फौजी' शाहरुख का वह टीवी धारावाहिक था जिससे उन्होंने 1998 में छोटे पर्दे से शुरुआत की थी। अब क्योंकि ब्रैड पिट की यह फिल्म 'फ्यूरी' भी आर्मी पर आधारित है और पिट इसमें एक फौजी की भूमिका निभा रहे हैं इसीलिए इसे 'फ्यूरी' से 'फौजी' के तौर पर हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

​​पीवीआर पिक्चर्स​ के ​​मुख्य परिचालन अधिकारी​, ​दीपक शर्मा​ ने कहा​,​ ​​"​​हमे लग रहा है कि यह फिल्म अभूतपूर्व साबित होगी। अब क्योंकि भारतीय दर्शक युद्ध और लड़ाई से भली भांति वाकिफ हैं इसीलिए फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। ​​ब्रैड पिट ​इसमें एक फौजी के प्रतीक​ हैं और हमने फिल्म के '​फ्यूरी' को 'फौजी' के तौर पर डब कर के रिलीज किया जाएगा।

​शाहरुख और पिट जैसे कलाकारों ने छोटे पर्दे से बड़ी शुरुआत की थी। दोनों ने ही सिल्वर स्क्रीन पर सफलता का परचम लहराया और आज दुनिया भर में लोकप्रिय हैं।

​युद्ध पर आधारित यह फिल्म 'फ्यूरी' ​भारतीय स्क्रीन पर 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं वैश्विक तौर पर इसे 17 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। ऐसा निर्णय शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को ध्यान में रखते हुए किया गया है।"

End of content

No more pages to load