कितनी पारिवारिक फिल्म होगी सनी लियोन की ​'​लीला​'?

कितनी पारिवारिक फिल्म होगी सनी लियोन की ​'​लीला​'?
फिल्मकार बॉबी खान के दावों के बावजूद सवाल उठता है कि सनी लियोन की फिल्म ​'​लीला​'​ कितनी पारिवारिक है। फिल्मकार बॉबी खान ने अपनी फिल्म ​'​लीला​'​ में अभिनेत्री सनी लियोन को लिया है।​​
​​
​ उनका कहना है कि उनके निर्देशन की पहली फिल्म एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है और वह कोशिश करेंगे कि फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिले। बॉबी ने कहा कि फिल्म की पटकथा बहुत दमदार है और यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, लेकिन हम समझते हैं कि फिल्म में सनी के होने से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए मैं अपने दर्शकों को धोखा नहीं दे सकता।​​
​​
​​​​ लियोन ने ​'​रागिनी एमएमएस 2​'​ और ​'​जिस्म 2​'​ फिल्म में अपने बोल्ड अवतार से पर्दे पर सनसनी पैदा की थी। बॉबी ने कहा कि मैं बस यह कह सकता हूं कि हालांकि यह एक पारिवारिक फिल्म है, लेकिन फिल्म में सनी का ग्लैमर बहुत होगा। फिल्म की अधिकांश शूटिंग राजस्थान में हुई है।

End of content

No more pages to load