अभिनेता किंगखान शाहरूख का ट्रेन के साथ खासा कनेक्शन रहा है। वह कई फिल्मों में ट्रेन सीन फिल्मा चुके है। खबर है कि इस बार शाहरूख के लिए 'राजधानी एक्सप्रेस' बनाई गई है। ऐसा असल में नहीं बल्कि फिल्म के लिए हुआ है।
इन दिनों शाहरूख मनीष शर्मा की आगामी फिल्म 'फैन' में काम कर रहे है। सूत्रों के अनुसार यशराज स्टूडियो में राजधानी एक्सप्रेस बनाई गई है। इस सेट पर फिल्म का एक फाइट सीन फिल्माया जाएगा जो शाहरूख और एक विलेन के बीच होगा।
यशराज के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रेन वाला सेट फिल्म के पहले शेड्यूल का हिस्सा था, जो पूरा हो चुका है। हालांकि फिल्म के किरदार को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है।
शाहरूख के लिए बनाई स्पेशल राजधानी एक्प्रेस!
-
Wednesday, October 15, 2014


