​​सलमान ने गोल्डी बहल ​को सौंपा 'बड़े भैया' शीर्षक ​का अधिकार

​​सलमान ने गोल्डी बहल ​को सौंपा 'बड़े भैया' शीर्षक ​का अधिकार
सलमान खान हमेशा से ही अपनी दरियादिली और सहायक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अब सुनने में आया है कि सलमान ने अपनी फिल्म का 'बड़े भैया' शीर्षक के अधिकार गोल्डी बहल को सौंप दिए हैं।

​​कहा जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' का नाम पहले 'बड़े भैया' रखा गया था। वहीं दूसरी और गोल्डी बहल भी यही शीर्षक अपनी फिल्म के लिए अधिकृत करना चाहते थे, लेकिन पहले से ही यह शीर्षक सलमान के पास होने के चलते उन्हें अपनी फिल्म के शीर्षक में बदलाव करना पड़ा।

​एक सूत्र ने बताया, "सूरज की इस फिल्म का नाम पहले बड़े भैया रखा गया था, जिसे तिग्मांशु धूलिया की फिल्म के निर्माता भी अपनाना चाहते थे। लेकिन उन्हें इसे बड़े भाई साहब रखना पड़ा। हाल ही में बहल ने सलमान से प्रार्थना की कि वह इस शीर्षक के अधिकार उन्हें दे दे। जिसके लिए सलमान ख़ुशी-ख़ुशी मान गए हैं।"​

​ इस बारे में तिग्मांशु और धूलिया से बात नही हो पाई है।

End of content

No more pages to load