सलमान ने पहले ही जमाया अगली ईद और दीवाली पर कब्ज़ा

सलमान ने पहले ही जमाया अगली ईद और दीवाली पर कब्ज़ा
​​सुनने में आया है कि सलमान खान ने फ़िल्मी सफलता के लिए त्यौहारों के महत्त्व को समझते हुए पहले से ही 2015 की ईद और दिवाली की तारीखों को अपनी फिल्मों के लिए तय कर लिया है।

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स के बीच ईद, दिवाली और क्रिसमस डे पर फ़िल्में रिलीज करने के लिए होड़ सी मच गई है। जहाँ सलमान खान ईद पर अपनी फ़िल्में रिलीज कर रहे हैं, वहीं शाहरुख ने दिवाली को चुना है, और आमिर खान क्रिसमस डे को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं।

​ वहीं इस बार सलामन खान ने देर ना लगाते हुए आने वाले साल की ईद और दिवाली को पहले से ही अपनी फिल्मों के लिए निर्धारित कर लिया है।

एक सूत्र की माने तो सलमान खान ने अभी से ही अपनी आगामी फिल्मों के लिए ईद और दिवाली की तारीखों पर कब्ज़ा जमा लिया है। ​सूत्र के अनुसार, "सलमान ने पहले से ही 2015 में ईद की तारीखें पहले से ही अपनी फिल्मों, कबीर खान की 'बजरंगी भाईजान' और सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रत्न धन पायो' के लिए बुक कर ली है।"

End of content

No more pages to load