बॉक्स ऑफिस: 'हैप्पी न्यू ईयर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंची 108.86 करोड़ पर

बॉक्स ऑफिस: 'हैप्पी न्यू ईयर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंची 108.86 करोड़ पर
'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ द्वारा पहले दिन ही सारे रिकॉर्ड तोड़ने और 45 करोड़ की कमाई करने के बाद इसने अपनी शानदार कमाई को कायम रखा और ​पहले हफ्ते के अंत में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।​

​ ​​तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है,​ ​"हैप्पी न्यू ईयर' शुरुआती हफ्ते में ही रिकॉर्ड ब्रेकिंग बन गई है। ​भारत में हिंदी, तमिल और तेलगु में कुल मिलाकर 108.86 करोड़ की कमाई कर ली है।

​उन्होंने आगे ट्वीट किया है, "'हैप्पी न्यू ईयर' ने हिंदी में 104.10 करोड़, तेलगु में 92 करोड़ और तमिल में 1.84 करोड़ की कमाई के साथ कुल 108.86 करोड़ की कमाई कर ली है।"

फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद, विवान शाह और जैकी श्रॉफ ने काम किया है। फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है।

End of content

No more pages to load