​​​बॉक्स ऑफिस भिड़ंत: रणबीर-दीपिका या रणवीर-दीपिका, कौन मारेगा बाजी?

​​​बॉक्स ऑफिस भिड़ंत: रणबीर-दीपिका या रणवीर-दीपिका, कौन मारेगा बाजी?
​पहली बार बॉलीवुड के दो नवोदित और युवाओं के चहेते कलाकारों रणबीर कपूर और रणबीर कपूर के बीच बॉक्स ऑफिस पर मजबूत टकराव होने जा रहा है, एक मजेदार बात ये भी है, कि दोनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण होंगी।​

​जहाँ रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' 2015 में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है, वहीं रणबीर कपूर की फिल्म बाजीराव मस्तानी भी इसी के साथ रिलीज होगी।​​​

​सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि यह टकराव दो दिग्गज निर्माताओं और निर्दशक का भी होगा। एक और तो तमाशा के निर्माता साजिद नाडियावाला और इम्तियाज अली ने अगले क्रिसमस पर अपनी फिल्म के लिए मुहर लगा दी है। वहीं दूसरी और 'बाजीराव मस्तानी' के निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली भी उन्हें इसी दिन कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली है।​​​

अब कौन इस भिड़ंत में दूसरे को मात देकर आगे निकलेगा यह तो तभी पता चलेगा लेकिन डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के लिए यह थोड़ी सी परेशानी वाली बात है, क्योंकि उनके लिए यह दोनों ही फ़िल्में महत्वपूर्ण हैं।​

वहीं व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श का कहना है, "अभी तारीखों के बदलाव के मामले में काफी समय हाथ में है। लेकिन मुझे लगता है कि दो बड़ी फिल्मों का एक साथ रिलीज कर देना ठीक नहीं है, फिर चाहे वह त्यौहारों का सीजन हो या समय। क्योंकि इस से बिजनेस और दर्शक दोनों ही दो भागों में बंट जाते हैं।

End of content

No more pages to load