बार्बी हांडा की डेट फिल्म 'ज़िद' भले ही बार-बार गलत कारणों को लेकर चर्चा में आ रही हो, लेकिन इस फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। फिल्म यूट्यूब पर 1,375,498 हिट बटोर कर बेहद लोकप्रिय वीडियो बन गई है।
29 अक्टूबर को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने रविवार शाम तक 1,375,498 हिट्स बटोर लिए थे। वहीं ट्रेलर की लोकप्रियता ने फिल्म निर्माता को अनुभव सिन्हा के सपनों को पंख लगा दिए हैं।
मुश्ताक शेख के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करने वाले अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा, "देश में, 30 घंटों तक यूट्यूब की सबसे लोकप्रिय रहे 'ज़िद' फिल्म के इस वीडियो ने 4 दिनों में 1.34 मिलियन वियूज़ बटोर लिए हैं।"
वहीं अगर फिल्म से जुड़े विवादों की बात करें तो, जहाँ फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म से अपने संबंध खत्म कर लिए थे, जिसका कारण था फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा द्वारा फिल्म को एक एरोटिक थ्रिलर के तौर पर प्रोमोट करना। वहीं दूसरी और बार्बी की बहन प्रियंका ने भी फिल्म को प्रोमोट करने में कोई रूचि नहीं दिखाई।
'ज़िद' के ट्रेलर ने मचाई यूट्यूब पर धूम, बटोरे मिलियन से ज्यादा हिट्स
-
Monday, November 03, 2014


