सलमान करीना की खूबसूरत जोड़ी ने शुरू की ​'बजरंगी भाईजान'

सलमान करीना की खूबसूरत जोड़ी ने शुरू की ​'बजरंगी भाईजान'
सलमान खान और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मजेदार जोड़ियों में से एक हैं, और दोनों की केमिस्ट्री दर्शक हमेशा ही पसंद करते आए हैं। तो एक बार फिर से दोनों 'बजरंगी भाईजान' से सिने-पर्दे पर साथ दिखने की तैयारी में जुट गए हैं, और दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

सलमान की इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर ​कबीर खान कर रहे हैं, जिन्होंने उनकी फिल्म 'एक था टाइगर' का निर्देशन किया था। दोनों एक बार फिर साथ में ​एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।​​

​ ​वहीं साथ ही यह भी सुनने में आया है कि सलमान-करीना की जोड़ी वाली यह फिल्म सलमान की अब तक की फिल्मों से काफी अलग होगी। जो एक हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी है।​

​वहीं यह भी सुनने में आया है कि फिल्म के पहले भाग की दिल्ली में शूटिंग होने के बाद फिल्म का फर्स्ट पोस्टर दिसंबर में रिलीज कर दिया जाएगा।​ वहीं फिल्म 2015 में ईद पर रिलीज होगी।​

End of content

No more pages to load