सुनने में आया है कि अनुष्का शर्मा अपने कथित प्रेमी विराट को उनके जन्मदिन की बधाई देने उनके पास अहमदाबाद पहुंच गई है। आज विराट का जन्मदिन है और इस मौके पर अनुष्का भी उनके साथ ही हैं।
हालाँकि दोनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर हमेशा मीडिया में छाए रहें, लेकिन दोनों हमेशा इसके बारे में चुप ही रहे। लेकिन कुछ समय तक डेटिंग के बाद जब दोनों की सगाई की भी खबरें आई, तो अनुष्का चुप नहीं रह सकी और अनुष्का ने उन खबरों को निराधार बताया था। जिसके बाद दोनों के मिलने जुलने की भी खबरें लगभग बंद सी ही हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से दोनों के साथ में होना चर्चा का विषय बन गया है।
अगर सूत्रों की माने तो, अनुष्का शर्मा अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई हैं, जहाँ भारत का श्रीलंका के साथ गुरुवार को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होना है। सूत्र के अनुसार, "अनुष्का को मंगलवार को अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में रवाना होते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि वह वहां विराट के जन्मदिन के लिए गई हैं।जहाँ मंगलरवार रात उन्होंने एक साथ डिनर किया, और आज दोपहर तक यह सेलिब्रशन चला। इसके अगले दिन यानी गुरुवार को विराट मैच में व्यस्त होंगे।"
इस बारे में अनुष्का के वक्ता से बात नहीं हो पाई है।
विराट को जन्मदिन की बधाई देने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा
-
Wednesday, November 05, 2014



