रणबीर के पिता के स्वास्थ्य का पता लेने उनके घर पहुंची कैट

रणबीर के पिता के स्वास्थ्य का पता लेने उनके घर पहुंची कैट
सुनने में आया है कि बैंकॉक से आने के बाद कैटरीना कैफ सबसे पहले रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का पता लेने उनके घर पहुंची, जो इन दिनों डेंगू और मलेरिया के चलते अस्वस्थ चल रहे हैं।

​रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मंगलवार रात को ही थाईलैंड से मुंबई पहुंचे हैं, जहां वह अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के अंतिम कार्यक्रम की शूटिंग कर रहे थे। ​अगर सूत्रों की माने तो, कैट बांद्रा स्थित, उनके घर सीधे ही पहुंची।

​​ एक आंतरिक सूत्र के अनुसार ​, "दोनों आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, और कैट भी ऋषी का पता लेने सीधे एयरपोर्ट से रणबीर के साथ ही उनके घर गई। इसके बाद वह बुधवार सुबह तक उनके घर ही रुकी।"

​​ दरअसल इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर डेंगू और बुखार के चलते अस्वस्थ चल रहे हैं, और इसके लिए 30 अक्टूबर को वह अस्पताल में भर्ती भी हुए थे, और सोमवार को उन्हें घर भेज दिया गया था।

End of content

No more pages to load