​​ओह माय गॉड: नीतू ने कैट को ​किया ​फैमिली फोटो फ्रेम से बाहर

​​ओह माय गॉड: नीतू ने कैट को ​किया ​फैमिली फोटो फ्रेम से बाहर
​हाल ही में रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ अपनी चचेरी बहन निताशा नंदा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। नताशा रणबीर की आंटी ऋतू नंदा की बेटी है।

​यहीं कुछ तस्वीरें नीतू सिंह और निताशा ने पोस्ट की हैं। जो तस्वीर निताशा ने पोस्ट की है, उसमें कैटरीना कैफ नीतू सिंह के पीछे खडी दिख रही है। लेकिन जो तस्वीर नीतू सिंह ने पोस्ट की है, उसमें कैटरीना कैफ नीतू के पीछे से गायब हैं।

​ ​इस पार्टी में पूरा का पूरा कपूर खानदान एक साथ इकठ्ठा हुआ था। जिसमें रणबीर, करिश्मा, अरमान, समेत घर के सभी पारिवारिक सदस्य थे। वहीं जब एक साथ पारिवारिक फोटो खिंचवाई गई तो कैट भी उनके साथ थी। लेकिन जब नीतू ने तस्वीर 'फोटो शेयरिंग पोर्टल' पर पोस्ट की तो उसमें से अपने पीछे खड़ी कैट को हटवा दिया।​

​ ​ लेकिन वहीं जब नताशा ने फोटो पोस्ट की तो उस तस्वीर में कैटरीना कैफ साफ-साफ नीतू के पीछे खडी दिखाई दे रही है। ​इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद से ही इस बात को लेकर चर्चाएं छिड़ गई हैं।

​अब यह जानबूझकर किया गया फैंसला था, या अनजाने में ये तो किसी को नहीं पता, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से कैट और रणबीर के परिवार के बीच के रिश्तों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

End of content

No more pages to load