​​पहचान कौन: अभिनेता ने प्रोडक्शन ​हाउस ​पर ​​ ​ल​गाया​ ​​अनदेखी का आरोप​

​​पहचान कौन: अभिनेता ने प्रोडक्शन ​हाउस ​पर ​​ ​ल​गाया​ ​​अनदेखी का आरोप​
इंडस्ट्री के एक अभिनेता ने अपनी हालिया फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पर खुद के अपमान का आरोप लगाया है, और जिसके बदले में शर्त रखी है कि जब प्रोडक्शन हाउस उनसे लिखित में माफ़ी मांगेगा तभी वह उनकी फिल्म के प्रोमोशन में शामिल होंगे।

ये अभिनेता शादी शुदा हैं, और इनके खाते में कुछ समय से लेकर अब तक सिर्फ असफल फ़िल्में ही जमा हैं, और अब वह अपनी आगामी फिल्म के लिए अपने सह-कलाकारों के साथ मिलकर प्रोमोशन करने में जुटे हैं।

जहाँ एक और उन्हें लगता है कि फिल्म प्रोडक्शन हाउस से उन्हें कुछ ज्यादा तवज्जो नही मिल रही है, वहीं प्रोडक्शन हाउस को भी शिकायत है कि अभिनेता की मार्केटिंग टीम उनकी फिल्म के प्रोमोशन के मामले में काफी दखलंदाजी कर रही है।

एक सूत्र के अनुसार, "अभिनेता को प्रोडक्शन हाउस के द्वारा जिस तरह से उन्हें प्रोमोट किया जा रहा है वह पसंद नहीं आ रहा है। साथ ही वह जहाँ भी जाते हैं उनकी मार्केटिंग टीम उनके साथ रहती है और उन्हें सलाह देती रहती है। जिसके चलते प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता को इशारा भी दे दिया है, कि वह फिल्म के प्रमोशनल मामले में अपनी मार्केटिंग टीम से हस्तक्षेप ना करवाएं।"

​प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट के लिए एक प्रेसमीट करवाई थी। लेकिन क्योंकि यह अभिनेता इस प्रेसमीट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता वहां पहुंचे और साक्षात्कार देना शुरू कर दिया।

​सूत्र का आगे कहना है, "हालाँकि उनकी मार्केटिंग टीम को तो इवेंट में प्रवेश की भी अनुमति नहीं दी गई, जिसे अभिनेता ने खुद के अपमान के तौर पर लिया। इसके लिए अभिनेता ने फिल्म के प्रोमोशन में शामिल होने के बदले में प्रोडक्शन हाउस से लिखित तौर पर क्षमा मांगने के लिए कहा है।

End of content

No more pages to load