एंग्री यंग मैन: पत्रकारों पर जमकर भड़के रणबीर कपूर

एंग्री यंग मैन: पत्रकारों पर जमकर भड़के रणबीर कपूर
​रणबीर कपूर जहाँ एक और अपने नए घर में अपनी कथित प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ शिफ्ट हुए हैं, वहीं दूसरी और उनके बारे में जानकारी के लिए मीडिया भी चौकन्नी हो गई है और रणबीर कपूर पर जमकर नजर रख रही है। इसी का नतीजा हुआ कि रणबीर कपूर का सामना जब पत्रकारों से हुआ तो रणबीर ने ना सिर्फ उन्हें अच्छे से गालियां सुनाई बल्कि उनके कैमरे और पर्स भी छीन लिए।

​बुधवार रात को जब एक टीवी चैनल पत्रकार रणबीर को अपने कैमरे में कैद करने उनके नए घर के सामने उपस्थित थे, तो रणबीर का दूसरा ही रूप उन्हें वहां देखने को मिला। जहाँ पत्रकार रणबीर कपूर की एक झलक अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे, वहीं उल्टा उन्हें अपने कैमरे को रणबीर की गिरफ्त में देना पड़ गया।

सूत्र का कहना है,"उस वक़्त वह अपने घर में प्रवेश कर रहे थे, जब कुछ पत्रकार उन्हें फिल्मा रहे थे। ऐसे में रणबीर ने अपना आपा खो दिया और उनकी तरफ तेजी से गाली देते हुए उछल पड़े। इसके बाद सभी चैनल क्रू वहां से भागने लगे और रणबीर ने उनका कुछ दूर तक पीछा किया। हालाँकि उनका क्रू के ऊपर कोई वश नहीं चला तो उनका कैमरा, कैमरा पर्सन का बैकअप सब छीन लिया और अपनी कार में ले गए।

​​लेकिन बाद में उन्होंने अपने ड्राइवर से उन्हें बुलाने के लिए कहा, और यह कहते हुए माफ़ी मांगी कि यह उनका काम का पहला दिन था। ​वहीं टीवी क्रू के करीबी एक सूत्र का कहना है, "रणबीर बहुत ज्यादा गुस्से में थे, और मीडिया के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।

​सूत्र ने बताया, "जब से रणबीर और कैट ने अपने नए घर में शिफ्ट किया है तभी से हर कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद करने और उनके बारे में जानकारी लेने में जुटा हुआ है। जिसके चलते रणबीर कपूर काफी परेशान हो गए हैं और इसी के चलते बुधवार रात को रणबीर पत्रकारों पर भड़क गए। जो चीजें रणबीर ने उनसे छीनी हैं, उनमें कैमरा मैन के कैमरा और बटुआ जैसी चीजें शामिल हैं।"

​इस बारे में रणबीर से कोई बात नहीं हो पाई है। ​

End of content

No more pages to load