​​​अपने ऊपर फिल्म नहीं चाहती: सानिया​

​​​अपने ऊपर फिल्म नहीं चाहती: सानिया​
अब जबकि बॉलीवुड लगातार खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्म बना रहा है सानिया मिर्जा ने अपनी जीवनी पर फिल्म बनाने से इंकार कर दिया है​।​ सानिया के मुताबिक ''मैं नहीं चाहती कि मेरी लाइफ पर्दे पर दिखाई जाए​।​ मैं अपनी आम जिंदगी में बेहद ही प्राइवेट हूं​।​''​​​​​​
​​​
​ सानिया नहीं चाहती कि वह अपनी बॉयोपिक फिल्म के लिए अपने जिंदगी की निजी बातें शेयर करे​।​ सानिया के मुताबिक ''अगर आगे कभी ऐसा हुआ तो मैं चाहुंगी कि मेरा किरदार दीपिका निभाए​।​''​​​​​​
​​​
​ सानिया ने आगे कहा कि ''पहले भी मुझे इस तरह के ऑफर्स मिलते रहे हैं. लेकिन मैं ने हर बार मना कर दिया​।​ मैं यह बिल्कुल भी नहीं चाहती की मेरी प्राइवेट बातें आम लोगों तक पहुंचे​।​''​​​​​​
​​​
उन्होनें यह सारी बातें नेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल के मौके पर कहीं​।​ आपको बता दें कि यह फिल्म फेस्टिवल फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया​द्वारा आयोजित ​की ​गई है​।​​​​​
​​​
​ सानिया जो कि आज 28 साल कि हो गई हैं एक ऑटोबायोग्राफी लिख रही हैं​।​ इस ऑटोबायोग्राफी का टाइटल संभवत: 'अगेंस्ट ऑल द ऑड होगा​।' सानिया अपनी बॉयोग्राफी में 2012 तक के तथ्य डाल चुकी हैं​।​​​​​
​​​
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने यह फेस्टिवल दीया मिर्जा और दिव्या दत्ता के साथ अटेंड किया​।​

End of content

No more pages to load