जो है सामने है: विराट ने अनुष्का के साथ डेटिंग को किया स्वीकार

जो है सामने है: विराट ने अनुष्का के साथ डेटिंग को किया स्वीकार
भारतीय ​टीम के नायाब और होनहार बल्लेबाज विराट कोहली ​और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ​काफी समय से एक दूसरे के साथ डेटिंग करते आ रहे हैं। जिसकी शुरुआत दोनों के साथ में एक विज्ञापन करने के बाद से हुई थी, लेकिन इस पर अभी तक दोनों ने कुछ भी खुलासा नहीं किया। लेकिन अब विराट ने अपने और अनुष्का के बारे में साफ-साफ बयान दिया है।

हाल ही में विराट एक फैशन लाइन लॉन्च के मौके पर गुरुवार को मीडिया के सामने थे, जहां उनसे अनुष्का के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "जो कुछ भी है सबके सामने है। हमने कुछ भी छुपाया नहीं है। मैं कुछ छुपाना भी नहीं चाहता, लेकिन आप लगातार एक ही सवाल पूछे जा रहे हैं और यह हम दोनों को ही व्यक्तिगत तौर पर अच्छा नहीं लग रहा है।"​​

​​ ​ ​विराट ने कहा, "​​वह अपने रिश्ते के बारे में व्यक्तिगत तौर पर कुछ भी बोलना नहीं चाहते क्योंकि यह उनका बेहद निजी मामला है। साथ ही इसका मीडिया के साथ-साथ सभी लोगों को भी सम्मान करना चाहिए।"

कोहली ने कहा, "अगर आप कहीं साथ में दिखाई दे रहे हैं, और उसके बारे में लोग अभी भी पूछ रहे हैं, कि क्या ये सच में हो रहा है। तो यह खुद की सामान्य समझ की बात है। अगर आप जानते हैं तो फिर पूछ क्यों रहे हैं।"

End of content

No more pages to load