​उप्स: मगरमछ के साथ शूटिंग के समय मनारा ने ​लिए ​25 रीटेक

​उप्स: मगरमछ के साथ शूटिंग के समय मनारा ने ​लिए ​25 रीटेक
​प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा अपनी पहली फिल्म '​ज़िद​ ' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं, जिसके ट्रेलर और गीतों ने मनारा को काफी सुर्खियों में ला दिया है। साथ ही वह आजकल अपनी इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके लिए वह काफी मेहनत ​भी कर रही हैं।​
​
​​ ​ हाल ही में फिल्म की शूटिंग के समय जब मनारा को एक मगरमच्छ के साथ सीन शूट करना था, तो उसने मनारा के पसीने छुटा दिए। सीन में ​मनारा को उस छोटे मगरमछ को अपने ​हाथों में थामे रखना था लेकिन वह मगरमछ इतना चुलबुला था की वह एक जगह पर स्थिर नहीं था। हमेशा अपनी जगह से हिल जाता उसे संभालने के चक्कर में मनारा भी हिल जाती थी।​​​​
​
​​ ​​ ​24 बार विफल होने के बाद 25 वें शॉट में ​मनारा ​ने इसे ओके किया। लेकिन साथ ही मगरमछ के नाख़ून और ​सख्त ​त्वचा के कारण ​मनारा के हाथों पर निशान ​और जख्म भी बन ​थे, क्योंकि उसे 25 रीटेक के दौरान मगरमच्छ को उठाना पड़ा था।

End of content

No more pages to load