अरे वाह! रितेश जेनेलिया के घर आया नन्हा मेहमान

अरे वाह! रितेश जेनेलिया के घर आया नन्हा मेहमान
बॉलीवुड​ की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक जेनेलिया और रितेश देशमुख ​भी अब मम्मी-पापा क्लब में शामिल हो गए हैं और उनके घर मंगलवार को बेटे का जन्म हुआ है।

​ रितेश ने अपनी इस अपार ख़ुशी को तुरंत सभी के साथ बांटा और ट्विटर पर इसके बारे में जानकारी दी। रितेश ने ट्वीट किया है, "इट्स अ बॉय!!! ​आ।​"

​ ​रितेश और जेनेलिया ने 2003 से डेटिंग शुरू करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी, और अब इस खूबसूरत और प्यारे जोड़े के घर एक नन्हे मेहमान ने इनकी जोड़ी को और भी खूबसूरत बना दिया है। साथ ही जैसे ही बॉलीवुड में यह खबर फैली तो तुरंत हार्दिक बधाइयों की झड़ी लग गई।

​ रितेश के ट्विटर पर यह खुशखबरी देने के बाद इन बॉलीवुड सितारों ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी।

​ ​करण जौहर​: बेटे के गर्वित माता-पिता बनने पर बहुत-बहुत बधाई हो रितेश और जेनेलिया। आपके लिए बहुत सारा प्यार।​

​ ​ ​ अभिषेक बच्‍च​न: ​सबसे ​बड़ा तौफा पाने के लिए बधाई हो रितेश और जेनेलिया ​पेरेंट्स क्लब में आपका स्वागत है।​

​ ​ ​मिलाप जावेरी: येहहह इस प्यारे से जोड़े को बधाई हो। मुझे पता था कि रितेश और जेनेलिया के घर बेटा ही होने वाला है। वाह!​

​ ​ ​लारा दत्‍ता​: मेरे इस प्यारे से जोड़े को हार्दिक बधाई। रितेश और नई मम्मी जेनेंलिया को। आपके जीवन के सबसे बेहतरीन समय में आपका स्वागत है।​​

​ ​ बिपाशा बसु​: रितेश और जेनेलिया वाह! डैडी और मम्मी! बधाई हो। लिल बेबी बॉय! वाउ!

​ ​ निखिल आडवाणी​:​​ ​रितेश बधाई हो दोस्त। कितनी खास खबर है उसका जन्मदिन भी मेरे साथ ही है। ​

End of content

No more pages to load