बॉडीगार्ड का वीज़ा न लगने से, सनी ने ऑस्ट्रेलिया जाने से किया इंकार?

बॉडीगार्ड का वीज़ा न लगने से, सनी ने ऑस्ट्रेलिया जाने से किया इंकार?
अगर इंडस्ट्री में चल रही खबरों पर यकीन किया जाए तो सनी लियोन किसी भी पब्लिक इवेंट में अपने बॉडीगार्ड के बिना नहीं जाती। ऐसे में जब वह ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही एक इवेंट के लिए तैयारियां कर रही थी तो उन्हें पता चला कि उनके बॉडीगार्ड युसूफ सिप्पी का वीजा रद्द हो गया है। जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना रद्द कर दी।

एक सूत्र के अनुसार, ​"​शनिवार और शुक्रवार को सनी को सिडनी और मेलबर्न में परफॉर्म करना था। लेकिन सनी के दौरे के रद्द करने के बाद इवेंट के आयोजकों को भी बताया गया कि युसूफ के बिना वह वहां नहीं आ सकती।"

वहीं सूत्र ने यह भी कहा, "यह कार्यक्रम युसूफ के ​वीज़ा को स्वीकृति ना मिल पाने के कारण रद्द हो गया था, और सनी ऐसे मामलों में हमेशा ही प्रोफेशनल रही है​ जैसे ही दूसरे दिन इस मामले का समाधान निकला, वो इवेंट के लिए रवाना हो गई।​"

​​ ​हालाँकि सनी ने ऐसी किसी भी बात के होने से इंकार किया, "हां, अब हम ऑस्ट्रेलिया में ​हैं और इवेंट के लिए बिलकुल तैयार हैं। ​​जाहिर तौर पर हमारे लिए ​सुरक्षा महत्वपूर्ण है।​"​

End of content

No more pages to load