​'पीके' के आमिर के ट्रांजिस्टर की कीमत लगी 1.5 करोड़ ​

​'पीके' के आमिर के ट्रांजिस्टर की कीमत लगी 1.5 करोड़ ​
एक और तो आमिर खान के 'पीके' के न्यूड पोस्टर ने इतना हंगामा बरपाया वहीं दूसरी और वह ट्रांजिस्टर जिसे पोस्टर में आमिर हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं वह भी काफी लोकप्रिय हो गया है। कहा जा रहा है कि एक नीलामी साइट ने इस ट्रांजिस्टर की कीमत 1.5 करोड़ लगाई है।

​हालाँकि यह ट्रांजिस्टर फिल्म की टीम ने मुंबई के चोर बाजार से मात्र रु 227​ रूपये में खरीदा था लेकिन आज इसकी कीमत अब इतनी बढ़ चुकी है कि हर कोई इसे अपने पास रखना चाहता है।

​इस खबर की पुष्टि करते हुए एक वक्ता ने बिना रकम का ज़िक्र किये कहा है, "हमें इस ट्रांजिस्टर के लिए बहुत से पैसे का प्रस्ताव आया है। हालाँकि आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के फैंसले से सहमत नहीं हैं और वह नहीं चाहते कि ट्रांजिस्टर को बेचा जाए।

सूत्र ने इस बात का ज़िक्र करते हुए कहा, "आमिर को लगता है कि यह उनके किरदार के लिए इतना अभिन्न और महत्वपूर्ण​ है कि उसे इस किरदार से अलग नहीं किया जाना चाहिए।

​सूत्र ने आगे कहा, "हालाँकि फिल्म की मार्केटिंग टीम आमिर खान को समझाने में लगे हैं कि वह इस बारे में फिर से विचार करें। वहीं अनुष्का ने भी आमिर और राजू हिरानी से इस ट्रांजिस्टर को उन्हें एक निशानी के तौर पर देने की प्रार्थना की है।

​हालाँकि अभी तक ट्रांजिस्टर के बारे में कोई भी निर्णय तो नहीं हो पाया है लेकिन जिस तरह से ट्रांजिस्टर की मांग बढ़ती जा रही है उस से यह देखना मनोरंजक होगा ​कि यह ट्रांजिस्टर किसके घर पहुंचता है।

End of content

No more pages to load