​​करिश्मा ​की हरकत ​​से खफा ​हो गए हैं सलमान ?

​​करिश्मा ​की हरकत ​​से खफा ​हो गए हैं सलमान ?
अभिनेता सलमान खान टेलीविजन रियलिटी शो ​'​बिग बॉस 8​'​ में सेलीब्रिटी प्रतिभागी करिश्मा तन्ना द्वारा उनकी हंसी-ठिठोली को दिल पर लिए जाने से खफा हैं।

दरअसल शो के दौरान सलमान ​'​बिग बॉस​'​ प्रतिभागी प्रीतम सिंह को यह कहते हुए चिढ़ाते दिखे कि शायद वह इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि करिश्मा से बात करें या ना करें। सलमान की यह बात करिश्मा ने दिल पर ले ली और रोना शुरू कर दिया। प्रीतम द्वारा रोने की वजह पूछने पर करिश्मा ने कहा कि हर वक्त मजाक अच्छा नहीं होता।​​

​​​ एक सूत्र के अनुसार, "सलमान ने करिश्मा को कहा कि ​'​बिग बॉस​'​ मनोरंजन करने वाला शो है। अगर वह इसे पकाऊ बनाना चाहती हैं, तो सब चुपचाप बैठ जाते हैं और कुछ नहीं करते।" सलमान की सफाई सुनने पर करिश्मा ने उनसे कहा कि वह उनकी वजह से नहीं, बल्कि दिनभर से ही उदास थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अभिभूत हो गई हैं और रोने पर शर्मिदा हैं। ऐसा लगता है कि सलमान को करिश्मा का यह बर्ताव पसंद नहीं आया, इसलिए वह स्टेज छोड़कर चले गए।

End of content

No more pages to load