​​पुनीत इस्सर की ​लाड़ली ने करिश्मा ​के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग

​​पुनीत इस्सर की ​लाड़ली ने करिश्मा ​के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग
​'​बिग बॉस​'​ ​एक विवादों का घर है और यहाँ हर एक जीतने के लिए आता है जिसमें एक दूसरे के साथ प्रतिद्वंदिता और पंगा होना बेहद आम सी बात है लेकिन किसी प्रतिभागी का कोई संबंधी घर के प्रतिभागियों के लिए इस तरह का विवादित बयान दे यह नैतिक नहीं कहा जा सकता।​
​
​ हाल ही में ​बिग बॉस के एक प्रतिभागी पुनीत इस्सर की बेटी निवृति ​ने करिश्मा तन्ना के ​लिए जो बयान दिया है उस से वह अचानक से सुर्ख़ियों में आ गई है।​​​​
​
​ निवृति ने एक ट्वीट ​कर करिश्मा के पिता के बारे में लिखा है, "उनके पिता सामान्य मौत मरे हैं या फिर करिश्मा जैसी बेटी पाने के कारण उन्होंने खुद को खत्म कर लिया।"​​​​​​
​
​ ​ ​जिसके बाद यह ट्वीट करिश्मा के फैन्स ​के बीच आग की तरह फ़ैल गया। इसके बाद निवृति ​को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने यह ट्वीट हटा दिया और साथ ही अपना नाम भी बदल दिया। पहले ट्विटर पर उनका नाम निवृति पी इस्सर था जबकि अब सिर्फ निवृति इस्सर शो हो रहा है।​​
​
​ ​​ ​​वहीं 'बिग बॉस' की शुरुआत में 2012 में ​अपने पिता को खो चुकी करिश्मा पुनीत को देखकर भावुक हो गई थीं, क्योंकि उन्हें देख कर उन्हें अपने पिता की याद आ गई थी।

End of content

No more pages to load