अगर 2014 के उन भारतीय दिग्गजों का जिक्र किया जाए जिन्होंने इस साल गूगल पर अपने नाम की धूम मचाई है तो वो तीन नाम हैं, देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, 'बिग बॉस' के होस्ट सलमान खान और खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोन। गूगल पर इस बार इन तीनों के नामों का दबदबा रहा।
गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढें जाने वाले भारतीय व्यक्तिवों की 2014 की सूची में भी सनी लियोन भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और सलमान खान से ऊपर रही हैं।
हाल ही में 2014 की गूगल पर ढूंढे गए भारतीयों की सूची हाल ही में जारी हुई है। जिसमें सनी पहले नंबर पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे नंबर पर और दबंग खान सलमान तीसरे नंबर पर हैं।
वहीं इस टॉप थ्री सूची के बाद चौथे नंबर पर कैटरीना कैफ, पांचवें नंबर पर दीपिका पादुकोण, छठें नंबर पर आलिया भट्ट, सातवें नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, और आठवें नंबर पर किंग खान शाहरूख हैं।
लेकिन इसी सूची में सबसे ज्यादा ढूंढे गए लोगों में विवादों की महारानी मॉडल पूनम पांडे और किकेटर विराट कोहली भी काफी लोकप्रिय हैं।
गूगल की जुबान पर हैं तीन नाम सनी, मोदी और सलमान
-
Thursday, December 18, 2014



