हालाँकि आमिर-अनुष्का की 'पीके' भारत में बेहद बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है, लेकिन साथ ही यह भी सुनने में आया है कि 'पीके' मुंबई के कुछ एकल सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होगी। कहा जा रहा है कि मुंबई एकल सिनेमाघरों की एक श्रंखला ने 'पीके' को अपनी स्क्रीन्स पर प्रदर्शित करने से इंकार कर दिया है और इसका कारण हैं महंगी टिकट।
'पीके' आज देश भर के सिनेमाघरों में लगभग 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। लेकिन मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाके में एक लोकप्रिय सिंगल स्क्रीन सिनेमा चेन ने टिकेट की कीमत दोगुनी होने के विरोध के चलते फिल्म को ना दिखाने का निर्णय लिया है। थियेटरों की इस श्रंखला में दक्षिण मुंबई के मराठा मंदिर और गेटे गेलेक्सी जैसे थियेटर शामिल हैं।
जी -7 सिनेमा के प्रबंध निदेशक मनोज देसाई का कहना है, "हमें हमारे सिनेमा बुकिंग के इंचार्ज विनय चोकसी ने बताया कि वितरक फिल्म की टिकट की कीमत दोगुनी ज्यादा बढ़वाना चाहते हैं। लेकिन मैंने उनकी इस मांग को रजनीकांत की लिंगा से बदलकर इंकार कर दिया है।"
मुंबई की कुछ सिंगल स्क्रीन्स ने 'पीके' को दिखाने से किया इंकार
-
Friday, December 19, 2014


