​​सलमान के लिए तीनों खान की फिल्म से बेहतर होगा शादी करना?

​​सलमान के लिए तीनों खान की फिल्म से बेहतर होगा शादी करना?
सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि नए साल में तीनों 'खान' की मौजूदगी वाली फिल्म में काम करने की बजाय वह अपनी शादी में व्यस्त होंगे​।

​ सलमान गुरुवार को मुंबई में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2014 में मौजूद थे​। यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2015 में आप तीनों खान-सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक फिल्म में साथ काम करना चाहेंगे?​

​ जवाब में सलमान ने कहा, "मैं तीनों खान को एक फिल्म में काम करता देखने की बजाय अपनी शादी होती देखूंगा​।" सलमान आगे करीना कपूर के साथ 'बजरंगी भाईजान' फिल्म में नजर आएंगे​।​ फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी​।​

End of content

No more pages to load