क्या अब 'बिग बॉस' होस्ट सलमान की जगह ले लेंगे कपिल शर्मा?

क्या अब 'बिग बॉस' होस्ट सलमान की जगह ले लेंगे कपिल शर्मा?
जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा रियलिटी शो 'बिग बॉस' में इस सप्ताह होस्ट बनने जा रहे है। चर्चा है कि कलर्स पर प्रसारित शो 'बिग बॉस' में इस हफ्ते के अंत में सलमान खान मेजबानी करते नजर नहीं आएंगे।

​ 27 दिसंबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में उनकी जगह कपिल शर्मा बिग बॉस के बॉस बनेंगे। 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। वह यह दिन अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। इस वजह से कपिल शर्मा उनकी जगह बिग बॉस होस्ट करेंगे।​​

​सलमान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह दिसंबर के बाद से बिग बॉस से अलग हो रहे हैं क्योंकि जनवरी से वह कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। सलमान की जगह फरहा खान बिगबॉस को होस्ट कर सकती है।

End of content

No more pages to load