इन मोहतरमा का कुछ समय पहले अपने एक सह-अभिनेता के साथ झगड़ा हो गया था और बोलचाल बंद हो गई थी तभी से दोनों के बीच मनमुटाव चला आ रहा था। लेकिन अब ये अभिनेत्री अपने इस पूर्व सह-अभिनेता के साथ दोबारा अच्छे रिश्ते बनाना चाहती हैं।
ये अभिनेत्री आजकल अपने दोस्त से दुश्मन और फिर दोस्त बने इस अभिनेता की पार्टी में जाती रहती हैं। जिस से यह सभी को यह जाताना चाहती हैं कि अब उनके बीच सब कुछ ठीक है।
एक सूत्र का कहना है, "इस अभिनेत्री का इस अभिनेता के साथ झगड़ा हो गया था लेकिन अब वह उन्हें मनाने की कोशिश कर रही हैं। जिसके लिए वह उनसे बात करने और पिछली बातों को रफा दफा करने के मुद्दे पर बात करने के लिए एक सोशल इवेंट पर भी गई। हालाँकि अभिनेत्री तो अपनी तरफ से दोस्ती की पूरी कोशिश कर रही हैं लेकिन अभिनेता उनसे ज्यादा दोस्ती नहीं बढ़ाना चाहते। एक पार्टी के दौरान भी अभिनेता ने इन मोहतरमा से दूरी ही बना कर रखी। वहीं दूसरी और अभिनेता दूसरे मेहमानों के साथ मिलकर काफी मनोरंजन करते नजर आए। हालिया एक पार्टी के दौरान ये अभिनेत्री अभिनेता की तारीफों के पुल बांधती नजर आई और अपने इस व्यवहार से अभिनेता को प्रभावित करने में जुटी रही लेकिन उनकी वह कोशिश भी व्यर्थ हो गई।"
वहीं इन एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी खुलासा किया कि अब जब से अभिनेत्री के दोस्तों की अभिनेता के साथ अच्छी बोलचाल हुई है तो वह उनके साथ फिर से काम करने के सपने भी देखने लगी हैं। अभिनेत्री को लग रहा है कि शायद अभिनेता उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स दिलाने में भी मदद कर दे। क्योंकि ये अभिनेता अपने चहेते लोगों का नाम निर्देशकों को सुझाने के लिए काफी जाने जाते हैं।
पहचान कौन: अपने पूर्व सह-अभिनेता के साथ सुलह चाहती हैं ये अभिनेत्री
-
Friday, January 02, 2015


